टोक्यो में दिखेगा हरियाणा की छोरियों का दम

हॉकी टीम में नौ बेटियों का चयन खेलपथ संवाद हिसार। टोक्यो ओलम्पिक में हरियाणा की बेटियों की स्टिक की रफ्तार देखने को मिलेगी। ओलम्पिक के लिए चयनित 16 सदस्यीय टीम में नौ खिलाड़ी हरियाणा से हैं। पदक का दारोमदार प्रदेश की बेटियों पर ही रहेगा क्योंकि टीम की कमान संभालने वाली बेटी रानी रामपाल और गोल रक्षक सविता हरियाणा से हैं। इसके अलावा सात अन्य खिलाड़ी भी फील्ड में आक्रमण और बचाव करती दिखेंगी। हॉकी इंडिया ने हरियाणा की जिन बेटियों .......

हरियाणा की नौ बेटियां ओलम्पिक हॉकी टीम में, एमपी में निराशा

टोक्यो ओलम्पिक में आठ खिलाड़ियों को पहली बार मौका खेलपथ संवाद नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने टोक्यो ओलम्पिक के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी है। टीम में हरियाणा की नौ बेटियों को मौका मिला है जबकि इस खेल में पिछले डेढ़ दशक में अकूत पैसा खर्च करने वाले मध्य प्रदेश को निराशा हाथ लगी है। टीम चयन के बाद से ही मध्य प्रदेश महिला हॉकी एकेडमी ग्वालियर में निराशा छा गई है। हॉकी बेटियां उनके साथ हुए भेदभाव से निराश हैं। टोक्यो ओलम्.......

उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय में भ्रष्टाचार का बोलबाला

पूर्व खेल मंत्री स्वर्गीय चेतन चौहान ने भी माना था खेलपथ संवाद लखनऊ। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों की मदद करने की बजाय इनका शोषण करने के लिए जाना जाता है। कभी प्रयागराज में खो-खो के अंशकालिक खेल प्रशिक्षक रहे अरुण प्रताप सिंह के वीडियो से साफ जाहिर है कि खेल निदेशालय में सबकुछ गोलमाल है। कई बार आरोप भी लगे, मामले को.......

कैरम में रश्मि और राहुल बने विजेता

जी.एल. बजाज में हुई आनलाइन कैरम प्रतियोगिता खेलपथ संवाद मथुरा। जी.एल. बजाज ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस मथुरा में गुरुवार को आनलाइन कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों के वर्ग में राहुल सिंह बीटेक सीएस-प्रथम वर्ष और छात्राओं के वर्ग में रश्मि सोनी बीटेक सीएस-प्रथम वर्ष विजेता बने। प्रतियोगिता के शुभारम्भ अवसर पर संस्थान की निदेशक.......

पर्वतारोही संतोष यादव के भाई ने गोली मारकर किया सुसाइड

खुद की थी लाइसेंसी रिवाल्वर, हाईप्रोफाइल है परिवार खेलपथ संवाद रेवाड़ी। पर्वतारोही संतोष यादव के भाई विक्रम सिंह ने मंगलवार सुबह अपने छोटे भाई पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चेयरमैन मिंदरजीत यादव की जसवंत नगर स्थित कोठी में लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में विक्रम यादव ने कुछ लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।  रामपुरा थाना पुलिस न.......

दिल्ली की दमदार बेटियों को प्रोत्साहन की दरकार

खेलपथ संवाद नई दिल्ली। हर कोई कहता है कि बेटियां पढ़ें, खेलें और आगे बढ़ें लेकिन कैसे, इस बात पर प्रायः लोग चुप्पी साध लेते हैं। वजह साफ है हम बेटियों को आगे बढ़ाने की दिशा में सिर्फ चोचलेबाजी करते हैं। हर कोई जानता है कि खेलों की ललक गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के बच्चों को होती है लेकिन उनके पास संसाधन नहीं हैं, यहां तक कि उनके माता-पिता सलीके से उन्हें भोजन भी नहीं करा सकते। हमारी सरकार.......

मैदानों और खेल परिसरों में खेल गतिविधियां चलाने की कवायद

संचालक खेल पवन जैन ने एस.पी. और डी.एस.ओ. से की चर्चा खेलपथ संवाद भोपाल। खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की मंशा अनुसार प्रदेश में खेलों को अनलॉक करने की दिशा में एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित की गई, जिसमें संचालक खेल और युवा कल्याण पवन जैन ने प्रदेश के समस्त जिला पुलिस अधीक्षकों और जिला खेल अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। जिला एवं ब्लॉक स्तर पर खेल गतिविधियों के संचालन हेतु खेल संच.......

हरियाणा के 23 खिलाड़ियों ने किया ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई

खेल मंत्री संदीप सिंह ने दी जानकारी खेलपथ संवाद चण्डीगढ़। खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि टोक्यो ओलम्पिक में प्रदेश के पहलवान अपना पूरा दम-खम दिखाएंगे तो मुक्केबाजों और शूटरों पर भी दरोमदार रहेगा। एथलेटिक्स में भी खिलाड़ी अपना दमखम दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसके साथ-साथ पैरा ओलम्पिक खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने के लिए ओलम्पिक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि अभी तक हरियाणा के 23 खिलाड़.......

कानपुर में अंशकालिक खेल प्रशिक्षकों और शारीरिक शिक्षकों ने भरी हुंकार

मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और जिलाधिकारी से की वेतन दिलाने की मांग खेलपथ संवाद कानपुर। कोरोना संक्रमण ने शारीरिक शिक्षकों और अंशकालिक प्रशिक्षकों पर इस कदर सितम ढाया है कि आज यह भुखमरी के दौर से गुजर रहे हैं। इनकी व्यथा की तरफ न ही सरकार ने ध्यान दिया और न ही उन विद्यालय प्रबंधकों ने जिनके लिए इन्होंने अपना अधिकांश जीवन बर्बाद कर दिया। आ.......

जनाब! आश्वासनों के झुनझुने से खिलाड़ी का पेट नहीं भरता

सात साल से एक अदद नौकरी के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर लव वर्मा खेलपथ संवाद ग्वालियर। हमारी हुकूमतें दिव्यांगों को समाज की मुख्य धारा में लाने का सिर्फ स्वांग करती हैं। जमीनी हकीकत देखने वाला कोई नहीं है। अनपरा, सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) निवासी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर लव वर्मा देश के गौरव को चार चांद लगाने के बावजूद आ.......